कलाकारों को बॉलीवुड का मुंह देखने की मजबूरी नहीं, संजय मिश्रा ने नैनीताल में शूटिंग की जताई इच्छा

Share

- Advertisement -

Nainital News: अभिनेता संजय मिश्रा ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में कहा कि अब कलाकारों को बॉलीवुड का मुंह देखने की मजबूरी नहीं है। उनके मुताबिक फेसबुक और यूट्यूब जैसे डिजिटल मंच प्रतिभाओं को सामने ला रहे हैं और अनेक कलाकारों को फिल्मों व धारावाहिकों में जगह मिल रही है। उन्होंने नैनीताल में शूटिंग की इच्छा भी जताई।

संजय मिश्रा सोमवार को नैनीताल के शेरवुड कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभिनय की दुनिया में अब मंचों की कमी नहीं है। कलाकारों को मुंबई जाकर बॉलीवुड का मुंह देखने की मजबूरी नहीं है। फेसबुक और यूट्यूब समेत कई डिजिटल मंच प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि इन मंचों के जरिए अनेक कलाकार फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में जगह बना चुके हैं। कला के लिए उम्र मायने नहीं रखती। युवा प्रतिभाओं के साथ उम्रदराज कलाकार भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी कला दिखा रहे हैं।

नैनीताल में शूटिंग की जताई इच्छा

संजय मिश्रा ने नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने यहां शूटिंग की इच्छा जताई और कहा कि वह फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों को नैनीताल में शूटिंग के लिए प्रेरित करेंगे।

बेटी शेरवुड कॉलेज में पढ़ रही हैं

शेरवुड कॉलेज को प्रतिष्ठित विद्यालय बताते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि यहां की शिक्षा से वह अभिभूत हैं। इसी कारण उनकी पुत्री यहां पढ़ रही है। इस मौके पर उनकी पत्नी किरन और अभिनेता आदिल भाई भी मौजूद थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News