प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी मालती मैरी का खास वीडियो, घर के मंदिर में गायत्री मंत्र जपती आईं नजर

Share

- Advertisement -

Mumbai News: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए पलों की करीब 18 तस्वीरें और 2 वीडियो साझा किए हैं। इस पोस्ट के एक वीडियो में उनकी बेटी मालती मैरी घर के मंदिर के सामने प्रियंका की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करती नजर आ रही हैं, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

मंदिर के सामने गायत्री मंत्र जपती दिखीं मालती

प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट की पहली तस्वीर खुद अभिनेत्री की है, जबकि अन्य कई तस्वीरों और वीडियो में वह अपने परिवार और बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताती दिखाई दे रही हैं।

पोस्ट में शामिल एक विशेष वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और मालती घर में बने मंदिर के सामने बैठी हैं। वीडियो में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रही हैं। पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि वह काफी व्यस्त हैं, लेकिन एक बेहद शानदार जगह पर हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

मालती के गायत्री मंत्र जपने वाले इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मालती के मंत्रोच्चार की सराहना की, तो दूसरे ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा अपने संस्कारों से कभी निराश नहीं करतीं। कई प्रशंसकों ने प्रियंका को एक बेहतरीन मां और अभिनेत्री बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने मालती को भविष्य की कलाकार, निर्माता और गायिका बताया।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म ‘वाराणसी’

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। यह साइंस-फिक्शन, टाइम-ट्रैवल और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News