‘मैं कल मरने वाला हूं…’, नाना पाटेकर के निधन के बाद वायरल हुआ उनका पुराना इंटरव्यू, जिंदगी पर कही थी बड़ी बात

Share

- Advertisement -

New Delhi News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद जीवन और मृत्यु पर उनका पुराना बयान चर्चा में है। अभिनेता ने जिंदगी की अनिश्चितता को लेकर एक इंटरव्यू में बेहद भावुक और गहरी बात साझा की थी।

नाना पाटेकर ने इंटरव्यू में कहा था, ‘हम अक्सर ऐसे जीते हैं जैसे हम कभी मरने वाले ही नहीं हैं और हम अपनी जिंदगी बस चीजें जमा करने में बिता देते हैं। हम हर दिन पैसे कमाने के लिए कमर्शियल और फालतू काम करते हैं, लेकिन अगर मैं यह मान लूं कि मैं कल मरने वाला हूं, तो मैं आज ज्यादा खूबसूरती, सादगी और शांति से जी सकता हूं।’

अभिनेता का मानना था कि मौत का अहसास इंसान को लालच और दिखावे से दूर रखता है। उन्होंने फिल्मों को लेकर कहा था, ‘कभी-कभी वेलकम जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में करना ठीक है। वे पैसे और एंटरटेनमेंट दोनों लाती हैं। लेकिन, जब मेरे पास सिनेमा जैसा इतना बड़ा और असरदार मीडियम है, अगर मैं इसका इस्तेमाल समाज की कड़वी सच्चाई के बारे में बोलने के लिए नहीं करता, तो एक्टर होने का कोई मतलब नहीं है।’

नाना पाटेकर के लिए एक्टिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम थी। उन्होंने कहा था, ‘हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है, अन्याय या दुख, उससे मुझे दर्द होना चाहिए। एक इंसान और एक आर्टिस्ट के तौर पर अगर मुझे दर्द महसूस नहीं होता, तो मैं एक्टिंग कैसे कर सकता हूं? और उस दर्द को दूर करने का सिर्फ एक ही तरीका है- कैमरा।’

जीवन की अनिश्चितता पर बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘इंसान सोचता है कि उसकी सांसें अमर हैं। हम बस जोड़ते रहते हैं, दौलत जमा करते रहते हैं और फिर एक दिन अचानक खबर आती है कि फलां इंसान की समय से पहले मौत हो गई। लोग कहते हैं, अरे हम तो कल रात साथ बैठे थे, खाया-पिया, हंसे-मजाक किया, और सुबह उठे ही नहीं। जिंदगी इतनी अनिश्चित है।’

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News