Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनके निजी रिश्तों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच कोमल रानी स्वर्णकार का कड़ा बयान सामने आया है। गोविंदा के साथ नाम जोड़े जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
कोमल रानी स्वर्णकार ने अफेयर की अटकलों पर पलटवार करते हुए लिखा कि जो घर पहले से टूटा हो, उसे कोई दूसरा नहीं तोड़ सकता। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि किसी व्यक्ति को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, काम से रोकना और घर पर बैठने के लिए मजबूर करना बेहद गंभीर विषय है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई समर्पित पत्नी अपने पति के साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकती है। क्या यह कोई साजिश है ताकि सार्वजनिक तौर पर सहानुभूति हासिल की जा सके। कोमल रानी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।