Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति दिल्ली पुलिस से संवेदनशीलता बरतने की भावुक अपील की है।
कविता कौशिक का यह बयान तब आया जब सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन प्रदर्शन स्थल पर हलचल तेज हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि पुलिस बल को छात्रों और आम नागरिकों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए और उनके साथ सख्ती से पेश नहीं आना चाहिए।
परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी का हल्ला बोल
वीडियो में कविता ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बच्चे बेहतर भविष्य और अच्छी व्यवस्था के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आदेश जो भी मिले, लेकिन देश के बच्चों और नागरिकों पर बल प्रयोग न करें।
दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी संगठन का प्रदर्शन जारी है। संगठन नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी जैसी प्रमुख परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इन घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।