पत्नी ईशा रिखी ने रैपर बादशाह से अलग होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड के प्रसिद्ध रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब ईशा रिखी ने आखिरकार एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बादशाह से अलग होने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने दिल की बात रखी है। उन्होंने लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। वह अपने पति के प्रभाव और ताकत से घबराकर लंबे समय तक शांत बनी रही थीं।

डर के बजाय हिम्मत चुनने का लिया फैसला

ईशा ने अपने पोस्ट में आगे स्पष्ट किया कि चुप्पी का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था, बल्कि यह खुद को बचाने का एक तरीका था। उन्होंने लिखा कि आज वह डर के बजाय हिम्मत चुन रही हैं और सब कुछ ठीक होने का झूठा दिखावा बंद कर रही हैं।

इससे पहले ईशा रिखी ने बादशाह के साथ शादी के निजी पलों का एक वीडियो मोंटाज भी शेयर किया था। उस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि हर तूफान एक सबक है और हर प्रार्थना एक उम्मीद। इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी ने इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में शादी की थी। ईशा की मां द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद इस शादी की पुष्टि हुई थी। ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो चुका है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News