New Delhi News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।
इस भर्ती के तहत कुल पदों में से 219 अनारक्षित हैं, जबकि ओबीसी के लिए 107, एससी के लिए 93, ईडब्ल्यूएस के लिए 75 और एसटी वर्ग के लिए 51 पद आरक्षित किए गए हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर 2026 में होने की संभावना जताई गई है ।
जानिए क्या है योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान और किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या आरआरबी में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है ।
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, भाषा परीक्षा (LLPT) और इंटरव्यू पर आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा चयनित बैंक अधिकारियों को 3 साल की सेवा का बॉन्ड भी भरना होगा ।