आईआईटी कानपुर में 83 फीसदी छात्रों को मिली नौकरी, 32 को विदेशी ऑफर; आईआईटी हैदराबाद का 90 लाख का पैकेज

Share

- Advertisement -

Kanpur News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने सत्र 2025-26 की अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। संस्थान के 83 फीसदी छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है। इसके साथ ही 32 छात्रों को विदेशों में आकर्षक पैकेज पर नौकरी के अवसर मिले हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,562 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,295 छात्रों को नौकरी मिल चुकी है। स्नातक वर्ग में बीटेक और इंटीग्रेटेड डिग्री के 85 फीसदी छात्र चयनित हुए। कंप्यूटर साइंस और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्लेसमेंट दर 99 से 100 फीसदी दर्ज की गई है ।

आईआईटी हैदराबाद में मिला 90 लाख रुपये का पैकेज

सत्र के दौरान 400 से अधिक कंपनियों ने परिसर में आकर 254 प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिए। स्नातकोत्तर वर्ग में डबल मेजर और एमडेस पाठ्यक्रम का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। वहीं इंटर्नशिप के लिए आए 638 ऑफर्स में से 598 छात्रों ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिए हैं ।

दूसरी ओर, आईआईटी हैदराबाद में बीटेक वर्ग का उच्चतम पैकेज ₹90 लाख सालाना तक पहुंच गया, जबकि औसत पैकेज ₹22.5 लाख दर्ज किया गया। हैदराबाद में डेटा साइंस, एआई और बायोमेडिकल जैसे नए आधुनिक पाठ्यक्रमों के 100% छात्रों को बड़ी कंपनियों में नौकरी मिली है ।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News