Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से एक होमगार्ड जवान की मौत का दुखद मामला सामने आया है। इस घटना के बाद होमगार्ड विभाग और पूरे इलाके में शोक फैल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक बिगड़ी तबीयत, होशियारपुर में तोड़ा दम
मामला जिले की दौलतपुर पुलिस चौकी का है, जहां मृतक की पहचान चलेट निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें पंजाब के होशियारपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
तीन बच्चों के सिर से हमेशा के लिए उठा पिता का साया
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने की वजह से इलाज के दौरान जवान की मृत्यु हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। अपने पीछे वे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।