टोहाना में कथित प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई ले जाते समय मौत, महिला पर केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Tohana News: हरियाणा के टोहाना स्थित गीता कॉलोनी में 13 अगस्त की देर रात 28 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के मकान के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोनों की दोस्ती और बातचीत

मृतक युवक की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव रयोद निवासी गुरदीप के रूप में हुई है। मृतक के पिता जगराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले तीन साल से टोहाना निवासी कुलविंदर कौर के संपर्क में था। दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत की शुरुआत हुई थी।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ आत्महत्या का केस

शिकायत के अनुसार गुरदीप ने 13 अगस्त की रात कुलविंदर से मिलने की बात कही थी और इनकार करने पर जहर खा लिया। कुलविंदर की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 में केस दर्ज किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News