सुंदरनगर में फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पकड़ा 440 पेटी अवैध बीयर से भरा ट्रक, बल्ह का चालक गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश में शराब माफिया के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने देहवी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक से 440 पेटी अवैध बीयर पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।

बिलासपुर फोरलेन पर नाकाबंदी कर पकड़ा अवैध बीयर से भरा ट्रक

पुलिस को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि बिलासपुर फोरलेन से मंडी की तरफ अवैध शराब की बड़ी खेप आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत देहवी के पास नाका लगाकर जांच शुरू की। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर से टुबॉर्ग ब्रांड की कुल 440 पेटियां बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक बरामद बीयर की पेटियों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध खेप और वाहन को तुरंत जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान 55 वर्षीय गोपाल दास, निवासी महोटला, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।

शराब तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी मंडी पुलिस

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब माफिया पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है कि बीयर की यह भारी खेप कहां से लाई गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News