मध्य प्रदेश के सागर में संदिग्ध शराब पीने से नौ लोगों की मौत, कई बीमार और जांच के आदेश जारी

Share

- Advertisement -

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की जान चली गई। कई लोग गंभीर बीमार हैं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। कई मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवेश पटेरिया ने बताया कि कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 9 से 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति और डॉक्टरों की जांच

बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी ने दावा किया कि मौतें जहरीली शराब की वजह से ही हुई हैं। उनके अनुसार बराज, घूघर और नौराज के ग्रामीणों की तबीयत शराब पीने के बाद बिगड़ी। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया। कई मरीज उपचाराधीन हैं।

पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने पिछले दो-तीन दिनों में बंडा क्षेत्र से शराब पी है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, तो वे तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं। उन्होंने प्रभावित गांवों के लोगों को बिना देरी किए डॉक्टरी सलाह लेने का आग्रह किया।

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और स्थानीय ग्रामीणों से अपील

जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि मौतें जहरीली शराब के सेवन से ही हुई हों। उन्होंने कहा, कुछ लोग बीमार पड़े हैं और कुछ मौतें भी हुई हैं। सिविल अस्पताल में जांच जारी है। नौराज और घूघर समेत आसपास के इलाकों में डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें तैनात हैं।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि पिछले 24 से 48 घंटों में शराब पीने वाले यदि अस्वस्थ महसूस करें तो फौरन जांच कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर रख रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मौके पर मौजूद हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News