जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

Share

- Advertisement -

Jaipur News: जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार सुबह आठ बजे मकान से तीन लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सरोज देवी, उनकी 25 वर्षीय बेटी शिवांगी और 27 वर्षीय बेटे लक्की के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि लक्की ने मां और बहन की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

घटना स्थल पर पुलिस को कमरे की दीवार पर एक कागज चिपका मिला, जिस पर लिखा था कि सुसाइड नोट मोबाइल फोन में है। कागज पर मोबाइल का पिन भी लिखा था। पुलिस ने मोबाइल की जांच की, जिसमें एक नोट मिला। नोट में लक्की ने मां और बहन के बीच विवाद का जिक्र किया है और लिखा है कि उसने बीच-बचाव की कोशिश की थी। नोट में परिवार में मानसिक बीमारी होने और कुछ साल पहले कराई गई जांच का भी उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि नोट में लिखी बातों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

शुक्रवार सुबह सरोज देवी के पिता दीप तिवारी ने परिवार के सदस्यों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी घर पहुंचे तो तीनों के शव पड़े मिले और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

बताया जा रहा है कि लक्की के पिता की भी कुछ साल पहले आत्महत्या से मौत हुई थी। पुलिस मोबाइल में मिली जानकारी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News