मोबाइल बंद हुआ, खुद-ब-खुद होने लगा अपडेट; खाते से उड़ गए 44,705 रुपये

Share

- Advertisement -

India News: एक व्यक्ति के मोबाइल फोन के अचानक बंद होने और खुद-ब-खुद अपडेट होने के बाद उसके बैंक खाते से 44,705 रुपये उड़ गए। फोन बंद हुआ और उसके बाद उसमें अपने आप अपडेट शुरू हो गया। इसी दौरान खाते से रकम कटने लगी और देखते ही देखते 44,705 रुपये गायब हो गए।

साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें

पुलिस की सलाह है कि मोबाइल अपडेट करने के नाम पर आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। फोन को अपडेट करने के लिए हमेशा उसके सेटिंग्स में दिए गए विकल्प का ही इस्तेमाल करें। अनजान नंबर या संदेश से आई एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें, क्योंकि इसके जरिए फोन हैक हो सकता है और बैंक खाते तक ठगों की पहुंच बन सकती है। अगर गलती से किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, फोन को एयरप्लेन मोड पर डालें, दूसरे फोन से बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक कराएं और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News