गुरुग्राम में डेटिंग ऐप से दोस्ती कर झूठे रेप केस की धमकी देने वाली एमबीए पास महिला गिरफ्तार, अकाउंट में मिले 95 लाख

Share

- Advertisement -

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एमबीए पास यह महिला झूठे रेप केस की धमकी देकर अब तक करीब 90 लाख रुपये वसूल चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

सदर थाना पुलिस को पीड़ित व्यक्ति ने ब्लैकमेलिंग की लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक महिला उससे लगातार लाखों रुपये मांग रही थी। पुलिस ने जाल बिछाया और सुशांत लोक निवासी आरोपी महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये की रकम लेते समय मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस अब वसूली गई बाकी रकम का पता लगा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पहले डेटिंग ऐप पर युवकों से संपर्क साधती थी। इसके बाद वह उन्हें मिलने के लिए बुलाती थी। मुलाकात के बाद वह झूठे रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठ लेती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News