हरियाणा के फतेहाबाद में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने दो बच्चों संग की खुदकुशी, पति पर केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेहूवाला गांव में 31 वर्षीय एक आंगनबाड़ी वर्कर ने पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ जान दे दी। महिला ने पहले बच्चों को जहरीला पदार्थ मिलाकर दूध पिलाया और फिर खुद भी पीकर फार्महाउस के पानी के टैंक में छलांग लगा दी।

मृतक महिला की पहचान 31 वर्षीय सुदेश, उनकी 9 साल की बेटी ज्योति और 8 साल के बेटे विनीत के रूप में हुई है। तीनों के शव फार्महाउस के आंगन में बने 10 फीट गहरे टैंक से बरामद किए गए। पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया और मोबाइल वीडियो से हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को महिला के मोबाइल फोन से एक भयावह वीडियो मिला है। इस वीडियो में महिला अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ मिला दूध पिलाती हुई दिख रही है। इसके बाद उसने खुद भी जहर पी लिया। वीडियो में महिला रोते हुए इस कदम के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहरा रही है। घटना से ठीक पहले उसने इंस्टाग्राम पर भी एक रील पोस्ट की थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुदेश का पति शराब का आदी था और उनके साथ आए दिन मारपीट करता था। परिजनों की शिकायत और सुदेश के अंतिम वीडियो बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News