दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्त में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, गुजरात कनेक्शन की जांच

Share

- Advertisement -

New Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। टीम कई दिनों से संदिग्ध को सोशल मीडिया पर मॉनिटर कर रही थी। पूछताछ के बाद उसे दबोचा गया। अब एजेंसी जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन है।

सोशल मीडिया से भर्ती का आरोप

संदिग्ध से पहले पूछताछ की गई, फिर उसे पुलिस ने दबोचा। सूत्रों के मुताबिक, कई दिनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई सोशल मीडिया के जरिए नौजवानों का ब्रेनवाश करने में लगी है। गिरफ्तार आरोपी को भी सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया गया था।

गुजरात में गिरफ्तार आतंकी से कनेक्शन?

अब एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन तो नहीं है। दरअसल गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को वडोदरा में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एके-47 जैसी असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद किए गए। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी वडोदरा स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन समेत सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद सहारुल इस्लाम कबीरुद्दीन के रूप में हुई। वह असम के करीमगंज का रहने वाला है। गुजरात एटीएस ने उसे गुरुवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास उस वक्त पकड़ा, जब वह दाहोद से हथियार लेकर लौट रहा था।

वडोदरा से क्या-क्या बरामद हुआ

एटीएस ने आरोपी के पास से एके-47 जैसी दिखने वाली ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 20 हजार रुपये नकद भी मिले। एजेंसी को आरोपी के मोबाइल फोन से वडोदरा के आईएएफ स्टेशन की तस्वीरें भी मिलीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News