दिल्ली के मौजपुर में प्लेस्कूल अटेंडेंट ने तीन साल के मासूम से की बर्बरता, कान खींचे और कुर्सी से बांधा, केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक प्लेस्कूल के अंदर तीन साल के बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 35 वर्षीय अटेंडेंट को अरेस्ट कर लिया है। पिता की कंप्लेंट पर पुलिस ने स्कूल डायरेक्टर, प्रिंसिपल, टीचर और अटेंडेंट सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस कस्टडी में मौजूद अटेंडेंट से पूछताछ कर रही है, जबकि 30 वर्षीय टीचर को इन्वेस्टिगेशन जॉइन करने को कहा गया है। पुलिस डायरेक्टर और प्रिंसिपल के रोल की भी जांच कर रही है। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और बिहेवियर में बदलाव देखकर पेरेंट्स को इस पूरी घटना का शक हुआ था।

डॉक्टर ने की कानों में गंभीर सूजन की पुष्टि

पिता के अनुसार 18 तारीख को घर लौटते ही बच्चे को उल्टियां और चक्कर आने लगे। पीडियाट्रिशियन की सलाह पर जब वे ईएनटी (ENT) स्पेशलिस्ट के पास पहुंचे, तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के कानों के पर्दे बुरी तरह सूज गए हैं। डॉक्टर ने आशंका जताई कि बच्चे के कानों पर लगातार वार करके बेरहमी से पीटा गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद वकील पिता ने स्कूल से सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मांगी। स्टाफ ने 1500 रुपये लेकर फुटेज दिखाई। रिकॉर्डिंग में साफ दिखा कि मासूम को घंटों कुर्सी से बांधकर रखा गया, लातें मारी गईं और कान पकड़कर बुरी तरह खींचा गया। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO), जेजे एक्ट और बीएनएस (BNS) में केस दर्ज कर लिया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News