चंबा के भटियात में पति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहर, टांडा में तोड़ा दम

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात उपमंडल अंतर्गत थकोली गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से आहत होकर 28 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान थकोली गांव निवासी 28 वर्षीय रूबी पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। गोला क्षेत्र के भ्योरा गांव की निवासी रूबी की शादी करीब आठ वर्ष पहले पवन के साथ हुई थी। इस दंपत्ति के दो छोटे बच्चे भी हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही रूबी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

अस्पताल में दिए बयान में लगाए गंभीर आरोप

घरेलू क्लेश से परेशान होकर महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे तुरंत नागरिक अस्पताल शाहपुर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। अपने अंतिम बयानों में पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने के सीधे आरोप लगाए।

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान टांडा रेफर कर दिया। वहां गहन चिकित्सा के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News