बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष जांच टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो अलग-अलग अभियानों में करीब 53 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने पंजाब और हिमाचल के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

फोरलेन पर धराड़सानी के पास विशेष जांच टीम ने नियमित जांच के दौरान एक वोल्वो बस को रोका। तलाशी के दौरान अमृतसर निवासी फ्रैंकलिन और स्टीफन के पास से लगभग 45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

फोरलेन पर टैक्सी की तलाशी में बरामद हुआ नशीला पदार्थ

दूसरी कार्रवाई फोरलेन पर छत्त के पास की गई, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर एक टैक्सी को रोका। वाहन की बारीकी से जांच करने पर करीब आठ ग्राम चिट्टा मिला। कार सवार मंडी जिले के निवासी नरेंद्र कुमार और गुलशन को पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

झंडूता थाना पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई और इसके मुख्य सप्लायर कौन हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News