बस्ती में प्रेमी ने वीडियो कॉल पर लगाई फांसी, सदमे में आकर प्रेमिका ने भी सुसाइड नोट लिखकर दी जान

Share

- Advertisement -

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल पर ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। इस घटना से आहत होकर युवती ने भी सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मोबाइल पर कहासुनी के बाद युवक ने उठाया कदम

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती और पड़ोसी गांव के 21 वर्षीय युवक के बीच प्रेम संबंध था। गुरुवार रात फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर प्रेमी ने खुदकुशी की धमकी दी। इसके बाद उसने रात करीब 11 बजे वीडियो कॉल पर ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

सुसाइड नोट में लिखा दर्द, मां से मांगी माफी

प्रेमी की मौत आंखों के सामने देखने के बाद युवती गहरे सदमे में आ गई। उसने आत्महत्या से पहले अपनी मां के नाम सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए माफी मांगी। इसके बाद भोर में उसने भी कमरे में फांसी लगा ली। युवक के परिजनों ने बिना पुलिस को बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवती के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य घटना: संदिग्ध हाल में विवाहिता का मिला शव

उधर परसरामपुर के जगन्नाथपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता रितु देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। रितु की शादी दो वर्ष पूर्व संजय कन्नौजिया से हुई थी। परिजनों के रात में नीचे उतारकर डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News