Himachal Pradesh News: बरोटीवाला पुलिस थाने में एक फार्मा कंपनी की शिकायत पर फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपए की ठगी और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दूसरे आरोपी प्रिंस को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों पंचकुला हरियाणा के रहने वाले हैं।
गुरपाल गांव खोखरा डाकघर नानकपुर तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा का निवासी है। प्रिंस भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुई गाड़ी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत पहले ही जब्त कर लिए थे। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।