नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन, 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा

Share

- Advertisement -

New Delhi News: देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर 2026 में अब तक का सबसे अधिक टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने कुल टोल संग्रह 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। डिजिटल भुगतान बढ़ने से टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन घटकर मात्र 4 करोड़ रुपये रह गया है।

देशभर के राजमार्ग नेटवर्क पर मजबूत आर्थिक गतिविधियों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण टोल कलेक्शन में यह रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। किसी एक महीने में टोल संग्रह का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अक्टूबर 2025 में करीब 5,715 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन हुआ था।

इससे पहले एक महीने में सर्वाधिक टोल संग्रह का रिकॉर्ड मई 2026 में बना था, जब 6,185 करोड़ रुपये एकत्र हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा रुझानों को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन लगभग 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

डिजिटल भुगतान बढ़ा, नकद लेनदेन में भारी गिरावट

टोल संग्रह में बढ़ोतरी के साथ ही भुगतान के तरीकों में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। अक्टूबर 2025 में जहां नकद (कैश) के माध्यम से 84 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था, वहीं अक्टूबर 2026 में यह घटकर मात्र 4 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए होने वाले भुगतान में तेजी आई है। अक्टूबर 2026 में UPI के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपये का टोल भुगतान किया गया, जबकि अक्टूबर 2025 में इस माध्यम से कोई संग्रह नहीं हुआ था।

फास्टैग और वार्षिक पास का बढ़ता चलन

राजमार्गों पर टोल शुल्क के भुगतान के लिए नकद के बजाय फास्टैग (FASTag) और UPI के उपयोग को बढ़ावा देने संबंधी सरकारी निर्देशों के कारण नकद लेनदेन में यह गिरावट आई है। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के बढ़ते उपयोग ने टोल प्लाजा पर नकदी की निर्भरता को लगभग समाप्त कर दिया है।

टोल भुगतान के रूप में नकद व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने के विषय पर एक अधिकारी ने कहा, “नकद लेनदेन खत्म होने से किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा, ज्यादा लोग फास्टैग एनुअल पास (वार्षिक पास) भी ले रहे हैं, जो एक अच्छा संकेत है।”

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News