उत्तर प्रदेश बना पसंदीदा निवेश गंतव्य, 2030 तक पांच लाख करोड़ रुपये निर्यात का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Share

- Advertisement -

Greater Noida News: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उत्तर प्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद बताया। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उन्होंने कहा कि बेहतर औद्योगिक नीतियों से राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजस्व संग्रह में भारी बढ़ोतरी ने विकास को रफ्तार दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य का सालाना निर्यात करीब दो लाख करोड़ रुपये है। इसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुकूल नीतियों के कारण प्रमुख कॉरपोरेट घराने और वैश्विक निवेशक लगातार प्रदेश का रुख कर रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं।

राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से विकास को मिली गति

पीयूष गोयल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य का आबकारी राजस्व चार गुना बढ़ा है। वर्ष 2016-17 में यह 14,273 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में 60,728 करोड़ रुपये पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसके 70,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की पूरी संभावना जताई गई है।

इसी तरह भूमि पंजीकरण और स्टाम्प शुल्क संग्रह 11,564 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 के बजट में 43,802 करोड़ रुपये हो चुका है। खनन राजस्व में भी भारी उछाल आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय निवेश, पर्यटन विस्तार और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर ब्रांड बनाना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News