Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मकान बनाने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सीमेंट कंपनियों ने शुक्रवार को प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 सितंबर को भी दाम बढ़ाए गए थे, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।
सीमेंट कंपनियों ने नए रेट किए जारी, जानिए ताजा कीमतें
दाम बढ़ने के बाद एसीसी सुरक्षा सीमेंट 415 से बढ़कर 425 रुपये प्रति बैग हो गया है। इसके अलावा एसीसी गोल्ड की कीमत अब 465 से बढ़कर 475 रुपये पहुंच गई है। बांगड़ सीमेंट 390 से बढ़कर 400 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत करीब 405 रुपये प्रति बैग दर्ज की गई है।
निर्माण कार्य पर बढ़ा जेब का बोझ, ऐसे समझें गणित
सीमेंट विक्रेता पवन, रोहित, मनोज और राकेश के अनुसार नई कीमतों के तहत ही बिक्री शुरू हो गई है। अगर किसी उपभोक्ता को 50 बैग सीमेंट खरीदना है तो 500 रुपये अधिक लगेंगे। वहीं 100 बैग पर 1,000 रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। बड़े निर्माण कार्यों में खपत अधिक होने से लागत काफी बढ़ जाएगी।