Kochi News: प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट के लिए नई दरें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.80% तक ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों पर 50 बीपीएस (0.50%) अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है।
जानिए किन अवधियों पर बदला ब्याज
बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधियों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। 15 महीने के टेन्योर पर मिलने वाले ब्याज को 6.65% से बढ़ाकर 6.70% कर दिया गया है। वहीं, 48 महीने के टेन्योर पर अब 6.80% ब्याज मिल रहा है, जो पहले 6.70% था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 48 महीने की अवधि पर अधिकतम 7.30% तक रिटर्न मिल रहा है।
फेडरल बैंक की टेन्योर-वाइज नई एफडी ब्याज दरें
- 7 दिन से 29 दिन: 3%
- 30 से 45 दिन: 3.25%
- 46 से 90 दिन: 4.25%
- 91 दिन से 180 दिन: 4.50%
- 181 दिन: 6%
- 182 दिन से 270 दिन: 5.40%
- 271 दिन से 1 साल से कम: 6%
- 1 साल: 6.25%
- 1 साल से 15 महीने से कम: 6.55%
- 15 महीने: 6.70%
- 15 महीने से अधिक और 24 महीने तक: 6.55%
- 24 महीने से अधिक और 48 महीने से कम: 6.50%
- 48 महीने: 6.80%
- 48 महीने से अधिक और 10 साल तक: 6.40%