Telecom News: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो से 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को हटाकर इसे बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद करोड़ों यूजर्स को झटका लगा है। अब कंपनी का 349 रुपये वाला पैक सबसे किफायती डेली डेटा प्लान बन गया है।
299 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलते थे ये खास फायदे
कंपनी की वेबसाइट और ऐप से हटाए गए 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा शामिल थी। इसके अलावा फ्री कॉलर ट्यून और पर्प्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता था।
अब 349 रुपये वाला पैक बना सबसे सस्ता विकल्प
299 रुपये का प्लान बंद होने के बाद अब 349 रुपये का प्लान एयरटेल का सबसे सस्ता डेली डेटा पैक बन गया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही एप्पल म्यूजिक और एडोब एक्सप्रेस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
379 रुपये का मंथली प्लान भी चुन सकते हैं ग्राहक
यूजर्स के पास 379 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज का भी विकल्प है। यह प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें गूगल वन, एप्पल म्यूजिक और एडोब एक्सप्रेस जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं।
एयरटेल ने दो और प्लान्स को कथित तौर पर किया बंद
सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने अपने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि फिलहाल यूपी और उत्तराखंड सर्कल में इन प्लान्स को हटाया गया है और जल्द ही इन्हें अन्य टेलीकॉम सर्कल्स से भी हटाया जा सकता है।