Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विकास के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों के जरिए राजनीतिक जमीन तैयार करने का सिलसिला तेज हो गया है। बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया समेत विभिन्न दलों के नेता बड़े कथावाचकों के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे जनसंपर्क और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी समीकरण साधने के लिए धार्मिक कथाओं और प्रवचनों का सहारा लिया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लगातार बड़े स्तर पर कथाओं का आयोजन कराया जा रहा है। इन धार्मिक मंचों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और राजनीतिक बयानबाजी के कारण यह ‘कथा पॉलिटिक्स’ चर्चा के केंद्र में आ गई है।
बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया के आयोजनों से बढ़ी चर्चा
प्रदेश में इस चलन की शुरुआत इसी साल जनवरी महीने में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित ऋतेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा से मानी जा रही है। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनेताओं ने शिरकत की थी।
इसके बाद हाल ही में 17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन कराया। इस मंच पर बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया समेत कई नेताओं के एक साथ नजर आने और एक पक्ष द्वारा आयोजन व दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किए जाने से इस पर सियासत और तेज हो गई है।
किन नेताओं ने अब तक कराए कथा के आयोजन
नेता / आयोजकजिला / विधानसभापार्टी / स्थितिकथावाचकतारीख / आयोजन रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया)कुंडा, प्रतापगढ़जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, विधायकधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री17–20 नवंबर, रामकथा मनोज कुमार पांडेयऊंचाहार, रायबरेलीबीजेपी, कैबिनेट मंत्रीप्रदीप मिश्रा11–17 सितंबर, शिवमहापुराण सुशील सिंहसैयदराजा, चंदौलीबीजेपी, विधायकराजन जी महाराज20–24 अक्टूबर, रामकथा नीरज बोरालखनऊ उत्तरबीजेपी, विधायकरामभद्राचार्य1–9 जून, रामकथा केतकी सिंहबांसडीह, बलियाबीजेपी, विधायकराजन जी महाराज22–28 जून, रामकथा अरुण सिंहभगवंतनगर, उन्नावबीजेपी नेता, टिकट दावेदारप्रदीप मिश्रा30 अक्टूबर–5 नवंबर, शिवमहापुराण पवन पांडेयअयोध्यासपा, पूर्व मंत्रीराघवाचार्य महाराज2–8 अक्टूबर, श्रीमद्भागवत कथा उदय भान करवरियाप्रयागराजपूर्व विधायकराजन जी महाराज28 मार्च–5 अप्रैल, कथा उदय प्रताप सिंहप्रयागराजबीजेपी टिकट दावेदारधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री21–23 मार्च, हनुमत कथा शिवकुमार सिंहसुल्तानपुरबीजेपी नेताराजन जी महाराज30 अक्टूबर–7 नवंबर, कथा
कथा आयोजनों के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बड़े बजट वाले इन धार्मिक आयोजनों के पीछे नेताओं के स्पष्ट चुनावी और सामाजिक उद्देश्य हैं। कथाओं में सबसे अधिक उपस्थिति महिला श्रद्धालुओं की होती है, जिससे नेताओं को महिला मतदाताओं के बीच सीधे पैठ बनाने और संवाद करने का अवसर मिलता है।
इसके अतिरिक्त, इन आयोजनों में आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग पहुंचते हैं। इससे आयोजन समितियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं के साथ सीधा नेटवर्क तैयार होता है। मंच पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति से आयोजक नेता की राजनीतिक पहुंच और प्रभाव का संदेश भी जाता है।
दिसंबर में प्रस्तावित प्रमुख धार्मिक आयोजन
आयोजक / नेताजिला / क्षेत्रकथावाचकप्रस्तावित तारीखआयोजन बावन सिंहगोंडा (कटरा विधानसभा)धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री4–6 दिसंबरकथा रवि शर्माझांसी सदरप्रदीप मिश्रा4–10 दिसंबरशिवमहापुराण रवि शर्माझांसी सदरधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री11–13 दिसंबरहनुमंत कथा राजेश्वर सिंहसरोजनीनगर, लखनऊधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री21–25 दिसंबरहनुमंत कथा धनंजय सिंह से जुड़ा आयोजनजौनपुरजया किशोरीतारीख घोषित नहींकथा प्रस्तावित
इन कथावाचकों की सबसे ज्यादा मांग
प्रदेश में हो रहे इन आयोजनों में मुख्य रूप से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रदीप मिश्रा और राजन जी महाराज के कार्यक्रम सबसे अधिक देखे जा रहे हैं। कुंडा में राजा भैया के आयोजन के बाद अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिसंबर में गोंडा के कटरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बावन सिंह, झांसी सदर में रवि शर्मा और लखनऊ के सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह के यहां कथा करेंगे।