तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में बड़ा हादसा, समुद्रम झील में डूबने से शेल्टर होम की वार्डन और चार लड़कियों की मौत

Share

- Advertisement -

Tiruvannamalai News: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पेरुमबक्कम के पास स्थित समुद्रम झील में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सरकारी बालिका संरक्षण गृह की चार लड़कियां और उनकी हॉस्टल वार्डन शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दीपावली की छुट्टियों के दौरान सभी झील में नहाने गई थीं।

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में सोमवार को पेरुमबक्कम के नजदीक समुद्रम झील में नहाने के दौरान पांच लोगों की डूबने से जान चली गई। जान गंवाने वालों में एक सरकारी बालिका संरक्षण गृह की चार नाबालिग छात्राएं और उनकी महिला वार्डन शामिल हैं।

मृतकों की पहचान शेल्टर होम की वार्डन थेनमोझी तथा चार संवासिनियों विजयलक्ष्मी, अल्ली, भूमिका और वल्लियाम्मल के रूप में की गई है। ये चारों लड़कियां तिरुवन्नामलाई के पेरुमबक्कम स्थित सरकारी बालिका संरक्षण गृह (Government Children Home for Girls) में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

दीपावली की छुट्टियों के चलते वार्डन थेनमोझी संरक्षण गृह की इन चारों बच्चियों को साथ लेकर पेरुमबक्कम के पास समुद्रम झील पर गई थीं। झील में नहाने के दौरान अचानक एक लड़की गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। उसे संकट में देख बाकी लड़कियां और वार्डन भी पानी के भंवर और गहराई में फंस गईं, जिससे एक-एक कर पांचों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की असल वजह और क्या किसी ने दूसरों को बचाने के प्रयास में जान गंवाई, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News