मणिपुर में शांति की नई पहल, तीन साल बाद विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने इंफाल पहुंचे दो कुकी विधायक

Share

- Advertisement -

Imphal News: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी दूरियों को कम करने की दिशा में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य में हिंसा भड़कने के तीन साल बाद पहली बार दो कुकी विधायक व्यक्तिगत रूप से विधानसभा सत्र में शामिल होने इंफाल पहुंचे। इस कदम को शांति बहाली की अहम शुरुआत माना जा रहा है।

सैकुल से कुकी पीपल्स अलायंस की विधायक किमनेओ हाओकिप हैंगशिंग और सैतू से निर्दलीय विधायक हाओखोलेट किपजेन ने सत्र के पहले दिन सदन में उपस्थिति दर्ज कराई। इन दोनों विधायकों ने कुकी इनपी मणिपुर के उस निर्देश को दरकिनार कर दिया, जिसमें मैतेई बहुल इंफाल न जाने को कहा गया था।

कुछ विधायक ऑनलाइन जुड़े तो कई रहे सत्र से दूर

सत्र के दौरान डिप्टी सीएम नेमचा किपजेन और बीजेपी विधायक लेत्जामंग हाओकिप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही से जुड़े। वहीं बीजेपी के अन्य चार कुकी विधायक इस सत्र से पूरी तरह दूर रहे। मणिपुर में कुल नौ कुकी विधायक हैं, जिनमें से छह ने पिछले साल बजट सत्र में ऑनलाइन हिस्सा लिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया ऐतिहासिक वापसी

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के कार्यालय ने दोनों विधायकों की सदन में भौतिक उपस्थिति की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। सरकार का मानना है कि यह कदम समुदायों के बीच अविश्वास को मिटाने की सरकारी कोशिशों का नतीजा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही राज्य दोबारा शांति की राह पर लौटेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News