मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने मराठी भाषा सीखने के लिए दिया एक साल का समय

Share

- Advertisement -

Mumbai News: मुंबई में गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल की अतिरिक्त मोहलत दी है। इस फैसले के बाद ऑटो चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑटो और रिक्शा ड्राइवर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की थी। सभी संगठनों ने इस बात पर सहमति जताई कि मुंबई में काम करने वाले चालकों को मराठी का कामकाजी ज्ञान होना चाहिए। संगठनों की मांग और व्यावहारिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह समय सीमा बढ़ाई है।

रोजगार बचाना और स्थानीय संस्कृति से जोड़ना सरकार का मुख्य मकसद

भाजपा धड़क कामगार यूनियन के नेता अभिजीत राणे ने सरकार के इस कदम का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ड्राइवर मराठी भाषा सीखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें अभ्यास के लिए समय की जरूरत थी। सरकार के इस फैसले से चालकों को काफी राहत मिलेगी और उनका काम भी नहीं रुकेगा।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट किया कि इस नियम का मकसद किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं है। सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों को भाषा सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहने और काम करने वाले हर व्यक्ति का राज्य की संस्कृति और मिट्टी से जुड़ाव होना चाहिए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News