हिमाचल प्रदेश के ऑल इंडिया टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत, परमिट की अवधि बढ़कर 15 साल हुई

Share

- Advertisement -

Shimla News: प्रदेश सरकार के लगातार प्रयासों से हिमाचल के ऑल इंडिया टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटरों की सालों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों की परिचालन अवधि 12 से बढ़ाकर 15 साल कर दी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से राज्य के हजारों टैक्सी संचालकों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही हिमाचल के पर्यटन और परिवहन क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी। पर्यटन प्रधान राज्य होने के कारण हिमाचल में हजारों परिवार इसी व्यवसाय के जरिए अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया था मुद्दा

वाहन संचालक लंबे समय से वाहनों की परिचालन अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मामले को उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने केंद्र को टैक्सी संचालकों की आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से विस्तार से अवगत कराया था।

केंद्र सरकार द्वारा नियमों में संशोधन करने के बाद हिमाचल सरकार ने भी इसके कार्यान्वयन के जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन विभाग ने राज्य में इसे लागू करने के आदेश जारी करने के साथ-साथ विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी भी अधिसूचित कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News