मुंबई के विले पार्ले में 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, ढाई साल के बच्चे और युवती की मौत

Share

- Advertisement -

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित 12 मंजिला रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर मौजूद दो फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ढाई साल के एक बच्चे और 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

दो दमकलकर्मियों समेत छह अन्य लोग हुए घायल

अधिकारियों के मुताबिक, आग बिजली की वायरिंग, एसी यूनिट और करीब 4,000 वर्ग फुट में फैले सामान में तेजी से फैल गई। इस घटना में दो दमकलकर्मियों समेत कुल आठ लोग प्रभावित हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नानावटी अस्पताल में डॉक्टर ने दो को घोषित किया मृत

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि ढाई साल के बच्चे अबीर और 23 वर्षीय महिला अंकिता को नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती चार अन्य घायलों में से दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दमकलकर्मियों को कूपर अस्पताल में मिला प्राथमिक इलाज

हादसे में घायल दो दमकलकर्मियों मनोज सोनावणे और शिवम द्विवेदी को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बुधवार तड़के 1 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News