Ranchi News: झारखंड और दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सेवा की अवधि को सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है.
यह स्पेशल ट्रेन सेवा अपने निर्धारित दिनों पर ही संचालित होगी, जिसके तहत दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ ट्रिप चलाने की योजना बनाई गई है. ट्रेन नंबर 02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल हर शनिवार को 26 सितंबर 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:00 बजे पहुंचेगी.
वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 27 सितंबर 2026 तक हर रविवार को चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी. इस फैसले से आगामी त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी.
मार्ग में यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज और गढ़वा रोड जंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा मुहम्मदगंज, जपला, नबीनगर रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद पर ठहराव दिया गया है.
यह ट्रेन सेवा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी. सासाराम, मिर्जापुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों के यात्रियों को भी इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस समय सारणी को जारी किया है. विवरणजानकारी स्पेशल ट्रेन का नामरांची – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन नंबर (अप)02877 ट्रेन नंबर (डाउन)02878 रांची से चलने का दिनहर शनिवार रांची से अंतिम सेवा26 सितंबर 2026 तक रांची से प्रस्थान समयशाम 5:40 बजे आनंद विहार पहुंचने का समयअगले दिन शाम 6:00 बजे आनंद विहार से चलने का दिनहर रविवार आनंद विहार से अंतिम सेवा27 सितंबर 2026 तक आनंद विहार से प्रस्थान समयशाम 7:30 बजे रांची पहुंचने का समयअगले दिन शाम 6:35 बजे कुल नियोजित सेवाएंहर दिशा में 8-8 सेवाएं
इसके साथ ही, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने 25 सितंबर से ‘सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. यह विशेष यात्रा ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिए संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु एक ही टूर पैकेज में कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसानी से कर सकेंगे.