आईआईटी आईएसएम धनबाद के छात्रों को मिला 1.59 करोड़ रुपये का सर्वाधिक पैकेज, 1153 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

Share

- Advertisement -

Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2026 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट काफी शानदार रहा। देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों ने संस्थान के छात्रों को हाथों-हाथ लिया। इस बार प्लेसमेंट के दौरान चार छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है, जिसमें सबसे बड़ा पैकेज 1.59 करोड़ रुपये सालाना का रहा।

चार छात्रों को मिला 1 करोड़ से अधिक का सैलरी पैकेज

प्लेसमेंट में तीन विद्यार्थियों को 1.59 करोड़ रुपये और एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है। चर्चा है कि 1.59 करोड़ रुपये का यह अंतरराष्ट्रीय ऑफर एमेजॉन जापान की ओर से दिया गया है। हालांकि संस्थान ने छात्रों के नाम और ब्रांच को गोपनीय रखा है। यह संस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा पे-पैकेज माना जा रहा है।

350 से ज्यादा कंपनियों ने 1153 विद्यार्थियों को दिए जॉब ऑफर

करियर डेवलपमेंट सेंटर के डेटा के अनुसार, कुल 1153 विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर मिले हैं। इनमें से 214 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) प्राप्त हुए। छह छात्रों को विदेशी कंपनियों में इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिले हैं, जबकि 67 छात्रों का चयन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में हुआ है। हायरिंग के लिए 350 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंची थीं।

सैलरी ब्रेकअप की बात करें तो 275 से अधिक छात्रों को 20 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिला। 422 विद्यार्थियों को 10 से 20 लाख रुपये और 338 छात्रों को 6 से 10 लाख रुपये का पैकेज मिला। औसतन पैकेज के मामले में डुअल डिग्री (बीटेक प्लस एमटेक) के छात्रों ने बाजी मारी, जिनका औसत सीटीसी 31.07 लाख रुपये रहा।

आईआईटी धनबाद में रक्षा तकनीक और उन्नत विनिर्माण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

प्लेसमेंट के साथ ही आईआईटी आईएसएम धनबाद में 8 से 10 अगस्त तक 20वीं ‘नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग’ संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के तहत एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और स्टील्थ डिफेंस टेक्नोलॉजी पर मंथन करना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News