हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सरकार ने अधिकतम आयु सीमा में दी 1 साल की छूट

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 पदों पर कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ाई गई

यह छूट भर्ती विज्ञापन संख्या 57-7/2026 और 58-7/2026 पर लागू होगी। आयु में राहत के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

प्रदेश में कांस्टेबल के कुल 734 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 734 पद भरे जाएंगे, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के पद शामिल हैं। आयु सीमा में छूट मिलने से उन अभ्यर्थियों को भी दोबारा अवसर मिलेगा जो पहले निर्धारित आयु सीमा से बाहर हो गए थे।

आयोग ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसमें भरी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह से जांच जरूर कर लें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News