हिमाचल प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने नदी-नालों से दूर रहने की दी चेतावनी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले सात दिनों यानी 7 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की सक्रिय ट्रफ लाइन के चलते फिलहाल प्रदेश के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बरसात का दौर जारी रहेगा। क्षेत्र में बना चक्रवातीय संचार मौसम को प्रभावित कर रहा है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को नदी-नालों के आसपास न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी संभावित खतरों से निपटने के लिए अलर्ट पर है।

बीते 24 घंटों में जानिए कहां कितनी दर्ज हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मंडी के पंडोह में सबसे ज्यादा 45 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में 36.3, सराहन में 35.3, स्लापड़ में 31.6 और जोत में 30.8 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। सुंदरनगर और मुरारी देवी के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

तापमान की बात करें तो पॉवंटा साहिब 34 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं भरमौर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह सबसे ठंडा इलाका बना। मौसम केंद्र के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सभी जगह तापमान सामान्य बना हुआ है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News