रेवाड़ी में बनते ही उखड़ी विधायक के घर के पास की सड़क, लापरवाही पर जेई सस्पेंड

Share

- Advertisement -

Rewari News: रेवाड़ी में भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर-4 स्थित घर के पास बन रही सड़क की रोड़ियां बनते-बनते ही निकल गईं। खराब गुणवत्ता पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर विकास गर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

करीब 8 माह पहले सेक्टर-4 में 900 मीटर लंबी सड़क का 90 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग शुरुआत से ही सवाल उठा रहे थे। चूंकि स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सेक्टर-4 में ही रहते हैं, ऐसे में उन्होंने भी संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। उसके बावजूद न सड़क का लेवल ठीक हुआ और न ही गुणवत्ता ठीक की गई।

90 प्रतिशत काम पूरा, फिर भी उखड़ रही सड़क

सड़क का अभी 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन बनते-बनते ही सड़क से रोड़ियां निकलनी शुरू हो गईं। इस पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी अधिकारियों पर निशाना साधा था। मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचा तो 20 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से एक टीम रेवाड़ी पहुंची और सड़क के सैंपल लिए। प्रारंभिक जांच में सड़क की गुणवत्ता में खामियां मिलने पर अब जेई विकास गर्ग को सस्पेंड कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान जेई विकास गर्ग का मुख्यालय पंचकूला नगर निगम रहेगा। उन पर सिविल सेवा नियम-2016 के नियम (83) के तहत कार्रवाई की गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News