जीवनसाथी एप पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 14 शादियों के दावे पर गिरफ्तार युवक

Share

- Advertisement -

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी जीवनसाथी एप के जरिए युवतियों से संपर्क करता था और इससे पहले 14 शादियां कर चुका है, हालांकि आरोपी ने इससे इनकार किया है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जीवनसाथी एप पर युवती से पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देने और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने के बाद गर्भपात कराने के आरोपी को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी नरेंद्र शर्मा (32) के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र के तुगलकाबाद इलाके में रह रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर 22 नवंबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि नरेंद्र ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए नंदग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का दावा, आरोपी का इनकार

पीड़िता ने आरोपी पर इससे पूर्व 14 शादियां करने का दावा किया है। उसने तीन-चार युवतियों के साथ आरोपी के फोटो भी दिखाए। हालांकि आरोपी ने अन्य शादी करने से इनकार किया है। एसीपी ने बताया कि युवती का दावा कितना सच्चा है, इसका खुलासा जांच में होगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से बातचीत जीवनसाथी एप के माध्यम से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई। आरोपी के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को वह मेरठ गया था, जहां परिवार की सहमति से शादी की बात हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने मानसिक परेशानी का हवाला देते हुए गर्भपात कराने की बात स्वीकार की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News