हरियाणा में ‘फिजी वायरस’ का कहर, कैथल में 1500 एकड़ से अधिक धान की फसल बर्बाद

Share

- Advertisement -

Kaithal News: हरियाणा के किसानों पर एक बार फिर बड़ा संकट मंडराने लगा है। राज्य के कैथल समेत कई प्रमुख धान उत्पादक जिलों में ‘फिजी वायरस’ का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है।

इस खतरनाक वायरस के हमले से अकेले कई इलाकों में करीब 1,500 एकड़ से अधिक धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। पौधों का विकास रुकने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वायरस ‘व्हाइट बैक्ड प्लांट हॉपर’ यानी सफेद पीठ वाले तेले कीट के जरिए फैलता है। प्रभावित पौधों की लंबाई नहीं बढ़ती और उनकी जड़ें काली पड़ जाती हैं, जिससे बालियां नहीं बन पाती हैं।

किसानों ने सरकार से की मुआवजे की मांग

समय से पहले फसल सूखकर नष्ट होने से चिंतित और आक्रोशित किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है। किसानों ने मांग की है कि प्रभावित खेतों की तुरंत गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के वैज्ञानिकों की टीमों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।

कृषि अधिकारियों ने किसानों को बिल्कुल न घबराने की सलाह दी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार ही खेतों में सही कीटनाशकों का छिड़काव करें और सतर्कता बरतें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News