मोहाली के ट्रक ड्राइवर की चमकी किस्मत, 15 साल तक परिवार से छिपकर खरीदी लॉटरी, अब जीते 12 करोड़ रुपये

Share

- Advertisement -

Mohali News: पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर बलिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है। वह साल 2010 से अपने परिवार से छिपकर त्योहारों पर लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे। उन्होंने जीरकपुर की एक दुकान से 500 रुपये का यह विजेता टिकट खरीदा था।

पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र स्थित हमयूनपुर गांव के निवासी ट्रक ड्राइवर बलिंदर सिंह ने 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम अपने नाम किया है। दो बच्चों के पिता बलिंदर सिंह की इस बड़ी जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

2010 से परिवार से छिपकर खरीद रहे थे टिकट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बलिंदर सिंह पिछले 15 सालों से लगातार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह साल 2010 से हर त्योहार पर लॉटरी के टिकट खरीदते थे, लेकिन इस बात की भनक उन्होंने अपने परिवार को भी नहीं लगने दी थी। अपनी जीत पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उम्मीद लगाए बैठा था कि एक दिन भगवान मेरी प्रार्थना सुनेंगे और मुझे लॉटरी लग जाएगी।”

जीरकपुर से खरीदा था 500 रुपये का टिकट

बलिंदर सिंह ने यह विजेता टिकट जिला मोहाली के जीरकपुर स्थित एक लॉटरी की दुकान से 500 रुपये में खरीदा था। उन्हें सोमवार रात को लॉटरी के नतीजों की जानकारी मिली। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने लॉटरी कार्यालय पहुंचकर इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं।

Read more

Related News