New Delhi News: देशभर में हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और लगाव के कारण उनके जन्मदिवस को देश के नौनिहालों को समर्पित किया गया है। इस खास अवसर पर आप अपने बच्चों, दोस्तों और परिजनों को ये चुनिंदा शुभकामना संदेश भेजकर बचपन की मीठी यादों को साझा कर सकते हैं।
बाल दिवस के विशेष शुभकामना संदेश
“एक बचपन का जमाना था,
जिसमें खुशियों का खजाना था,
चाहत चांद को पाने की थी,
पर दिल तितली का दीवाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!”“न रोने की वजह थी, न हंसने का बहाना,
क्यों हो गए हम इतने बड़े,
इससे अच्छा तो था वो बचपन का जमाना!
हैप्पी चिल्ड्रंस डे!”“मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
हर मौसम सुहाना था।
बाल दिवस की हार्दिक बधाई!”“चाचा नेहरू को है बच्चों से प्यार,
बचपन है जीवन का सबसे सुंदर उपहार,
आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस का त्योहार!
बाल दिवस मुबारक!”“मैली सी शर्ट और धूल से सने पैर,
बचपन में ही होती थी, हर गम से बैर।
बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!”“दुनिया का सबसे सच्चा समय,
दुनिया का सबसे अच्छा दिन,
दुनिया का सबसे खूबसूरत पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है!
हैप्पी चिल्ड्रंस डे!”“ना सुबह की खबर, ना शाम का ठिकाना,
थक हार कर आना, पर स्कूल जरूर जाना,
बहुत याद आता है वो बचपन का जमाना।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!”“बच्चे भगवान का रूप होते हैं,
ये हर घर की धूप होते हैं,
इनकी हंसी से ही रोशन है जहान,
ये ही तो हैं हमारे देश की जान।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!”“बचपन है ऐसा खजाना,
आता है ना जो दोबारा,
मुश्किल है इसको भुलाना,
वो खेलना, कूदना और खाना!
बाल दिवस की बधाई!”“वो बचपन भी कितना सुहाना था,
जब हर खिलौना अपना दीवाना था,
न कोई चिंता थी न कोई फिक्र,
बस अपनी ही धुन में मुस्कुराना था।
बाल दिवस मुबारक!”“देश की प्रगति के आधार हैं बच्चे,
हम सबके जीवन का प्यार हैं बच्चे,
इनके बिना सूना है ये संसार,
आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस का त्योहार।
हैप्पी चिल्ड्रंस डे!”“कागज की नाव और बारिश का पानी,
वो बचपन की हर एक कहानी,
याद आती है बहुत वो मासूमियत पुरानी।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!”“खेलने-कूदने की उम्र है,
मासूमियत से भरी ये दुनिया है,
बच्चों के चेहरे की मुस्कान,
ही तो इस देश की शान है।
बाल दिवस की बधाई!”“रूठने में भी एक मजा था,
मनाने में भी एक प्यार था,
काश वो बचपन फिर से लौट आए,
जिसमें खुशियों का बेशुमार संसार था।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”“बचपन का वो हर पल सुहाना था,
जिसमें न कोई रूठना, न मनाना था,
दोस्तों के साथ खेलना और मुस्कुराना,
सच में वो सबसे हसीन जमाना था।
बाल दिवस मुबारक!”“हर बच्चे के अंदर एक कलाकार छुपा होता है,
उसे निखरने का मौका दें,
बचपन की उस बेखौफ उड़ान को पंख दें।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!”“फूलों सी महकती रहे बच्चों की मुस्कान,
यही तो हैं हमारे प्यारे देश की जान,
चाचा नेहरू के जन्मदिन पर आओ करें ये वादा,
बच्चों को देंगे प्यार और सम्मान सबसे ज्यादा।
बाल दिवस की ढेरों बधाई!”“न कल की फिक्र थी, न आज का ठिकाना था,
वो बचपन का समय, बहुत ही सुहाना था।
बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”