चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में युवती की पत्थर से वार कर हत्या, हाथ पर लिखा मिला ‘शिखा’ नाम

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान में 30 से 35 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के सिर पर भारी पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या की गई है। मृतका के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा मिला है, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो सकी है।

चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में एक पेट्रोल पंप के साथ लगते खाली क्षेत्र में करीब 30 से 35 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के सिर पर भारी पत्थर से कई बार वार किए गए हैं, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारों ने मृतका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से ऐसा किया है।

मृतका के हाथ पर लिखा है ‘शिखा’, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मृतका के हाथ पर ‘शिखा’ नाम लिखा हुआ मिला है, हालांकि अभी तक शव की स्पष्ट शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती ने काले रंग का पायजामा और सफेद रंग की हाफ टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसके नीचे भूरे रंग का स्वेटर दिखाई दे रहा है।

चंडीगढ़ पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Read more

Related News