अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में नया सियासी विवाद, शिवसेना नेता रामदास कदम ने की सांसद सुनील तटकरे की भूमिका की जांच की मांग

Share

- Advertisement -

Mumbai News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना नेता रामदास कदम ने एनसीपी सांसद सुनील तटकरे की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का हवाला देते हुए हादसे में उनकी भूमिका की जांच की मांग उठाई है। वहीं सुनील तटकरे ने पलटवार करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में एक नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना नेता रामदास कदम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ सांसद सुनील तटकरे पर सवाल खड़े करते हुए इस मामले में उनकी संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की है। कदम के इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

रामदास कदम के आरोप और जांच की मांग

शिवसेना नेता रामदास कदम ने दावा किया कि सुनील तटकरे महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनने की राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को अजित पवार के विमान हादसे के मामले में तटकरे की भूमिका के पहलू की भी गंभीरता से पड़ताल करनी चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कदम ने तटकरे के पुराने राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। हालांकि, कदम ने इन आरोपों के पक्ष में कोई प्रत्यक्ष या आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए हैं।

सुनील तटकरे का पलटवार

रामदास कदम के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने तीखा हमला बोला। तटकरे ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कदम के बयानों को मानसिक संतुलन से जोड़ते हुए अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के विमान हादसे की विधिवत जांच केंद्रीय एजेंसियां और महाराष्ट्र पुलिस कर रही हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद वास्तविक तथ्य खुद ब खुद जनता के सामने आ जाएंगे।

Read more

Related News