सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, दिवाली और छठ के लिए चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें

Share

- Advertisement -

Surat News: दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले मुसाफिरों की संख्या बढ़ने से स्टेशन के तीनों प्रतीक्षालय भर चुके हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें संचालित की हैं।

दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव बना हुआ है। पिछले चार दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की कतारें लगातार बढ़ रही हैं। स्टेशन परिसर में बने तीनों वेटिंग एरिया पूरी तरह भर चुके हैं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में कतारों में लगकर अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

यूपी-बिहार के लिए नियमित और विशेष ट्रेनों का परिचालन

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए उधना से उत्तर प्रदेश और बिहार की दिशा में प्रतिदिन चार से अधिक नियमित ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद घर लौटने वाले यात्रियों की तादाद काफी अधिक है। उद्योग नगरी सूरत में काम करने वाले प्रवासी बड़ी संख्या में परिवार सहित अपने गृह राज्य जाने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है।

रेलवे प्रशासन का दावा: व्यापक इंतजाम, विशेष ट्रेनों की व्यवस्था

यात्रियों की बढ़ती संख्या और स्टेशन पर उपजे हालात को लेकर मुंबई सेंट्रल मंडल के रेल प्रबंधक (DRM) पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों का आवागमन सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी भी यात्री को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीआरएम पंकज सिंह के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज करीब पांच विशेष ट्रेनों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गृह नगरों के लिए रवाना किया गया है। रेल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read more

Related News