New Delhi News: धनतेरस और शुक्रवार का पावन संयोग मां भगवती के भक्तों के लिए विशेष आस्था और भक्ति लेकर आया है। देश भर के मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवा रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।
पवित्र धनतेरस और शुक्रवार का यह विशेष दिन मां भगवती की आराधना के लिए बेहद खास माना गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्तजन मां के दरबार में हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मान्यता है कि इस पावन पर्व पर मां की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, शांति और वैभव का वास होता है।
घरों में बैठे कर सकते हैं माता के दर्शन
जो श्रद्धालु मंदिरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे ही माता रानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। धनतेरस के इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है, जिससे चारों ओर आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।