Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत राज्य के नौ हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त पदों का कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा को एसडीएम कुपवी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह को एसी टू डीसी हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसडीएम ग्रामीण शिमला मनजीत शर्मा को एसी टू डीसी शिमला का नया अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
विभिन्न जिलों के अधिकारियों को मिले नए प्रभार
आरटीओ हमीरपुर राजीव ठाकुर को नगर निगम हमीरपुर का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। एसडीएम केलंग कुरिका एकर्स को एसडीएम उदयपुर और एसी टू डीसी लाहुल स्पीति का जिम्मा मिला है। बिलासपुर एसडीएम राज कुमार को एसी टू डीसी बिलासपुर और एनएचएआई का जिला भूमि अर्जन अधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने शिमला और सिरमौर जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एसडीएम जुब्बल गुरमित ग्यालचेन नेगी को एसडीएम कोटखाई (शिमला) का अतिरिक्त पदभार मिला है। इसके अलावा एसडीएम शिलाई जस पाल को एसडीएम कफोटा (सिरमौर) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।