हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, धर्मशाला में होगी बैठकों की शुरुआत

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 16 से 21 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। धर्मशाला में होने वाले इस सत्र में कुल 6 बैठकें रखी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

अधिसूचना के बाद विधायक दे सकेंगे सवाल

मंगलवार को राजभवन से अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधायक इस सत्र के लिए अपने सवाल और अन्य विषय प्रस्तुत कर सकेंगे। यह इस वर्ष का अंतिम सत्र होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और उनके लौटने के बाद धर्मशाला जाकर शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना है।

नवंबर में सत्र कराने की मुख्य वजह

राज्य सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी नवंबर महीने में ही शीतकालीन सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे मुख्य तर्क यह है कि दिसंबर के दौरान न्यू ईयर टूरिस्ट सीजन चरम पर होता है, ऐसे में वीआईपी मूवमेंट के कारण कारोबारियों का व्यवसाय प्रभावित न हो। हालांकि, इस बार भी 6 दिन की सीटिंग्स के बाद विधानसभा की कुल बैठकों का निर्धारित कोटा पूरा नहीं हो पाएगा।

इसके अलावा, नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के शुरुआती दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसके चलते राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण सत्र से पहले सभी प्रशासनिक और आधिकारिक कार्यों को समय पर पूरा करना चाहती है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News