चंबा की पहाड़ियों में मिलीं 57 करोड़ साल पुरानी चट्टानें, भूवैज्ञानिकों ने शुरू की वैनेडियम खोज

Share

- Advertisement -

Chamba News: चंबा की पहाड़ियों से मिलीं लगभग 57 करोड़ साल पुरानी चट्टानें वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बन गई हैं। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर भारत’ प्रदर्शनी में इन नमूनों ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के छह विशेषज्ञ क्षेत्र में वैनेडियम खनिज की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

विशेषज्ञ पिछले दो वर्षों से चंबा के कैला, कैला चकोली, कुठेड़ और भदल क्षेत्रों में खनिज संभावनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और 25 अक्टूबर को सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

<h2>वैनेडियम और दुर्लभ खनिजों की हो रही वैज्ञानिक जांच</h2>

प्रदर्शनी में कैला क्षेत्र की 570 मिलियन वर्ष पुरानी चट्टानों के साथ कार्बनयुक्त फिलाइट चट्टान विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिलाइट एक रूपांतरित चट्टान है, जिसमें वैनेडियम जैसे बहुमूल्य तत्वों की मौजूदगी हो सकती है। वैनेडियम का उपयोग मजबूत स्टील मिश्रधातु और आधुनिक ऊर्जा भंडारण बैटरी तकनीक में किया जाता है।

इसके अलावा मैलाकाइट, एजुराइट और क्राइसोकोला जैसे तांबे से जुड़े रंग-बिरंगे खनिजों के नमूने भी प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के पन्ना से लाया गया 1500 मिलियन वर्ष पुराना किम्बरलाइट पत्थर भी रखा गया है, जो हीरे की खोज के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News