ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार और दंगल से बाइक चोरी

Share

- Advertisement -

Una News: जिला पुलिस ऊना ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत पालकवाह में चेकिंग के दौरान 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हरोली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं टाहलीवाल पुलिस ने नंगल कलां में गगनदीप को 4.80 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।

गुरुवार शाम हरोली पुलिस की टीम पालकवाह में गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान बाइक से 1.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाइक चालक बहादुर सिंह (वार्ड आठ) और पीछे बैठे राजिंद्र कुमार (वार्ड दो) निवासी पालकवाह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सप्लायर का पता लगा रही है।

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम टाहलीवाल पुलिस गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नंगल कलां के गगनदीप के पास से 4.80 ग्राम चिट्टा जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से गुप्त सूचना देने की अपील की है।

छिंज मेले से बुलेट बाइक चोरी का मामला दर्ज

उधर अंब के विकास खंड तहत चकसराय में छिंज मेला देखने गए युवक की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना 6 सितंबर की है। अंब पुलिस ने 16 अक्तूबर को पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दगड़ाह निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा गौरव बुलेट (एचपी 78-8912) लेकर चक्कसराय मेला देखने गया था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ी की थी, जहां से शातिर उड़ा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News